Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » चंदौली » चकिया–इलिया मार्ग पर बड़ा हादसा: स्कार्पियो की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे!

चकिया–इलिया मार्ग पर बड़ा हादसा: स्कार्पियो की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे!

Share this post:

चन्दौली। चकिया–इलिया मार्ग पर बड़ा हादसा: स्कार्पियो की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे ! चकिया–इलिया मार्ग पर बरहुआ गांव के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सामने से आ रही टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हुआ जब मगरौर निवासी हेमराज अपने टोटो से सैदूपुर की ओर जा रहा था। अचानक विपरीत दिशा से आई स्कार्पियो ने टोटो को सीधी टक्कर मार दी, जिससे टोटो के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। उधर, सैदूपुर चौकी प्रभारी अनिल पान्डेय ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मोड़ पर दिशा–सूचक बोर्ड लगाने और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई है, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x