Follow us on

Home » स्वास्थ्य » ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की मिसाल बना निःशुल्क नेत्र शिविर, 55 से अधिक लोगों की हुई आंखों की जांच

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की मिसाल बना निःशुल्क नेत्र शिविर, 55 से अधिक लोगों की हुई आंखों की जांच

Share this post:

आजमगढ़, 17 जून। ग्राम जगदीशपुर बुजुर्ग, देवगांव में बाबूराम लाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान तथा डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 55 से अधिक लोगों की आंखों की विस्तृत जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

शिविर में डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम के चिकित्सकों डॉ. शहजाद, डॉ. रोहित, डॉ. काजल पटेल एवं डॉ. अनुराग पांडेय ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान मोतियाबिंद, दृष्टिदोष, आंखों का दबाव (ग्लूकोमा) सहित विभिन्न नेत्र रोगों की पहचान कर मरीजों को उचित सलाह दी गई। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने के साथ ही आगे के उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में उदय भान, सच्चिदानंद, कमलेश लाल, वीरेन्द्र गुप्ता, अरुण चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया।

बाबूराम लाल मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम, सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा सेवाओं से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

लेखक के बारे में

4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x