Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » गुजराती समाज में खेल व एकता का संगम, गुजराती प्रीमियर लीग का आगाज

गुजराती समाज में खेल व एकता का संगम, गुजराती प्रीमियर लीग का आगाज

Share this post:

वाराणसी। खेल प्रतिभाओं को मंच देने, युवाओं में आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से श्री वल्लभ युवक परिषद्, वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय “गुजराती प्रीमियर लीग (क्रिकेट प्रतियोगिता)” का भव्य शुभारंभ रविवार को डीएवी कॉलेज मैदान में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 31 मई से 7 जून तक किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों, समाजसेवियों एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति से पूरा परिसर खेल भावना और उत्साह से सराबोर नजर आया।

यह प्रतियोगिता परिषद द्वारा पीठाधीश्वर मुरलीधर लाल महाराज की पावन स्मृति में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष लोकेश गुप्त ने मुख्य अतिथि वृन्दावन दास गुजराती एवं विशिष्ट अतिथि बलदेव दास का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बताया।

इस अवसर पर संगठन मंत्री रोशन गुजराती एडवोकेट ने कहा कि प्रतियोगिता में गुजराती समाज के विभिन्न व्यवसायिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लगभग 150 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को खेलों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं पारस्परिक सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता पूर्णतः मैत्री एवं सामाजिक सहयोग की भावना से आयोजित की जा रही है तथा इसमें किसी भी प्रतिभागी से कोई शुल्क नहीं लिया गया है।

खेल मंत्री अजय नागर ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के युवाओं को एक मंच पर लाने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन राजू सोनावाला ने प्रभावशाली ढंग से किया, जबकि मंत्री प्रदीप खंडवाला ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उद्घाटन मैच के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर भरत सोनावाला, कौशल नागर, विशाल विश्वमरी, सुधांशु गुजराती, दर्शित गुजराती, जैकी सोनावाला, बल्लभ व्यास, शुम सतबैया, गोपी मुनीम वाला, मयंक श्रृंगारिया, रक्षित कृष्ण मोहन, आयुष, अंशुमान, अतुल, नवीन, अमित, अंकित, मितेश सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, युवा खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x