Follow us on

Home » आज फोकस में » गाजियाबाद में वाराणसी का परचम—जूनियर कुराश चैंपियनशिप में 12 में 12 पदक, ओवरऑल चैंपियन बना बनारस

गाजियाबाद में वाराणसी का परचम—जूनियर कुराश चैंपियनशिप में 12 में 12 पदक, ओवरऑल चैंपियन बना बनारस

Share this post:

गाजियाबाद में आयोजित जूनियर कुराश चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों ने ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि पूरा मैदान बनारस रंग में रंग गया। 12 खिलाड़ियों के दल ने 7 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित सभी 12 पदकों पर कब्जा जमाकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब वाराणसी की झोली में डाल दिया। प्रतियोगिता 7 दिसंबर को आयोजित हुई थी।

कोच अजीत पाल ने इस ज़बरदस्त सफलता को खिलाड़ियों की मेहनत, फिटनेस और अनुशासन का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी इनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वालों में नितेश प्रजापति (60kg), रितेश पटेल (65kg), शशि पटेल (57kg), शुभम वर्मा (50kg), गौतम राय (55kg), आयुष पाल (40kg) और सिवकुमार पाल (83kg) शामिल रहे।

रजत पदक की श्रेणी में सनी साहनी (50kg), आयुष अनमोल (55kg) और संजना पाल (40kg) ने शानदार जाबांजी दिखाई, जबकि कांस्य पदक सुगंध यादव (50kg) और प्रियांश पटेल (71kg) के नाम रहा।

इस जीत के साथ वाराणसी के सभी सात गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों ने 8 से 11 जनवरी को पटना में होने वाली जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इतने बड़े दल का राष्ट्रीय स्तर पर शामिल होना वाराणसी के खेल इतिहास में एक नई उपलब्धि जोड़ता है।

स्थानीय खेलप्रेमियों व अभिभावकों में इस सफलता को लेकर भारी उत्साह है। विशेषज्ञों के अनुसार यह प्रदर्शन बताता है कि पारंपरिक मार्शल आर्ट कुराश के प्रति वाराणसी के युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में शहर से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं की नई पीढ़ी तैयार होगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x