Follow us on

Home » आज फोकस में » खादी से आत्मनिर्भरता का संदेश: चौकाघाट में खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2025-26 का भव्य शुभारंभ

खादी से आत्मनिर्भरता का संदेश: चौकाघाट में खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2025-26 का भव्य शुभारंभ

Share this post:

वाराणसी। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, वाराणसी द्वारा आयोजित खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2025-26 का भव्य आयोजन अर्बन हॉट, चौकाघाट में 20 से 29 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ श्रीमती पूनम मौर्य, अध्यक्ष जिला पंचायत वाराणसी एवं अशोक कुमार तिवारी, महापौर नगर निगम वाराणसी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन अवसर पर ए.पी. जायसवाल (सेवानिवृत्त निदेशक, खादी ग्रामोद्योग आयोग), वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त सहायक निदेशक), डी.एस. पाण्डेय एवं राकेश मोहन गुप्ता (ज्येष्ठ लेखा परीक्षक), विनोद कुमार सिंह (जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जौनपुर), श्रीमती अमिता श्रीवास्तव (जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, गाजीपुर), गिरजा प्रसाद (जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, चंदौली), अमितेश कुमार सिंह (जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, मिर्जापुर) सहित मीडिया प्रतिनिधि, दूर-दराज से आए उद्यमी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में अधिक से अधिक खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की खरीद कर ग्रामीण उद्यमियों को प्रोत्साहन देने की अपील की। प्रदर्शनी के पहले ही दिन खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री ₹18 लाख तक पहुंच गई, जो आयोजन की सफलता का परिचायक है। प्रदर्शनी में सांस्कृतिक रंग भरते हुए मां मुंडेश्वरी म्यूजिक, वाराणसी द्वारा स्वागत संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में खादी वस्त्रों के साथ-साथ प्रतापगढ़ व वाराणसी के आचार-मुरब्बे, आंवले की बर्फी, सीतापुर की चादरें, उत्तराखंड की सदरी, कश्मीर के शाल, पंजाब की फुलकारी, बनारसी साड़ियाँ, कालीन सहित विविध राज्यों के पारंपरिक उत्पादों की जमकर खरीदारी हो रही है। इस प्रदर्शनी में कुल 113 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें 25 स्टॉल खादी तथा 88 स्टॉल ग्रामोद्योग के हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यमियों को सशक्त बाजार उपलब्ध कराना, विपणन में सहयोग देना तथा उनके उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देना है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x