Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » कुशल नेतृत्व के लिए सराहे गए जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह, दी गई भावभीनी विदाई

कुशल नेतृत्व के लिए सराहे गए जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह, दी गई भावभीनी विदाई

Share this post:

वाराणसी। जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह के नई दिल्ली तबादले पर शुक्रवार को भुवनेश्वर नगर कॉलोनी (अर्दली बाजार) स्थित मेरा युवा भारत कार्यालय (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उप निदेशक विकास कुमार सिंह को अपना कार्यभार सौंपा।

समारोह में मौजूद स्वयंसेवकों, कार्यालय स्टाफ और समाजसेवियों ने यतेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व, कार्य क्षमता और युवाओं के प्रति उनकी समर्पित कार्यशैली की सराहना की। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा मिली।

कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में यतेन्द्र सिंह ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वाराणसी में मिला स्नेह और समर्थन उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन सृजन चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अंजनी कुमार सिंह, दिनकर प्रताप सिंह, सुरेश भारद्वाज, राजेश मौर्य, राजेश विश्वकर्मा, शुभम सिंह, प्रत्यूष कुमार, आयुषी दूबे और आयुष गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x