Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी से देवदरी तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकलीं इनरव्हील क्लब की सदस्याएं

काशी से देवदरी तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकलीं इनरव्हील क्लब की सदस्याएं

Share this post:

 

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब बनारस की 11 सदस्याओं ने शुक्रवार को अध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में काशी से देवदरी-राजदरी तक लगभग 70 किलोमीटर की जागरूकता यात्रा निकाली। करीब 10 घंटे तक चली इस यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर रुककर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

यात्रा का शुभारंभ लहुराबीर से हुआ। इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद करने और दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से बाजार जाते समय कपड़े के थैले का उपयोग करने की अपील की। बताया कि कपड़े के थैले प्लास्टिक के विकल्प के रूप में उपयोगी हैं और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी सहायक हैं।

क्लब अध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। छोटे-छोटे प्रयासों और दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव के माध्यम से प्रकृति को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

काशी से शुरू हुई यह जागरूकता यात्रा देवदरी-राजदरी में संपन्न हुई। यात्रा के समापन के बाद सदस्याओं ने वहां के प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन किया।

पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सुषमा सिंह, राजश्री, बिंदुबाला गुप्ता, नमिता सिंह, सुनीता सहानी, नीरजा त्रिपाठी, रेखा सिंह, पूजा पांडेय, मंजू सिंह, कोमल सेठ और प्रियंबदा सिंह शामिल रहीं।

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल