Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में 28 अक्टूबर को कला मेला

काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में 28 अक्टूबर को कला मेला

Share this post:

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर स्थित ललित कला विभाग की ओर से 28 अक्टूबर को कला मेला एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम चार बजे महाराजा (डॉ.) विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर में होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गीतकार एवं लेखक चंद्रशेखर गोस्वामी तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह कुशवाहा उपस्थित रहेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी कार्यक्रम के संरक्षक हैं। आयोजन में परिसर प्रभारी डॉ. मनीष कुमार सिंह की भूमिका रहेगी। संयोजक डॉ. सुमित कुमार घोष, सह-संयोजक गौरव दूबे, आयोजन सचिव डॉ. शशिकांत नाग तथा परामर्शदाता डॉ. अर्चना पांडेय हैं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल