Follow us on

Home » आज फोकस में » काशी तमिल संगमम् से पहले पुलिस अधिकारियों ने नमो घाट का किया व्यापक निरीक्षण

काशी तमिल संगमम् से पहले पुलिस अधिकारियों ने नमो घाट का किया व्यापक निरीक्षण

Share this post:

वाराणसी। आगामी काशी तमिल संगमम् 0.4 की तैयारियों को परखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम ने सोमवार को नमो घाट का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घाट की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा आयोजन स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। घाट पर प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। साथ ही नदी सुरक्षा दल की तैनाती और उसकी तैयारी पर भी विशेष चर्चा की गई। अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने बताया कि काशी तमिल संगमम् के दौरान देशभर से तमिल समुदाय के विद्वानों, साहित्यकारों और पर्यटकों के बड़ी संख्या में आने की संभावना है, ऐसे में सुरक्षा को लेकर बहुस्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि यातायात योजना, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार कर लागू किया जा रहा है। गौरतलब है कि काशी तमिल संगमम् उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक परंपराओं के सेतु के रूप में कार्य करने वाला प्रमुख महोत्सव है। कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विद्वत् परिचर्चाएं और विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है, जिससे काशी और तमिल संस्कृति के ऐतिहासिक संबंधों को पुनर्स्मरण कराया जाता है। पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी नागरिकों को अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें तथा किसी भी सूचना के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। प्रशासन का कहना है कि आयोजन को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों को सक्रिय मोड पर रखा गया है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x