Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » कालभैरव शोभायात्रा में भाविप की सेवा साधना, श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा से स्वागत

कालभैरव शोभायात्रा में भाविप की सेवा साधना, श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा से स्वागत

Share this post:

वाराणसी। भारत विकास परिषद्, काशी प्रदेश (प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय) की नीलकण्ठ शाखा ने गुरुवार को स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा निकाली गई बाबा श्री कालभैरव की स्वर्ण-रजत प्रतिमा की 72वीं वार्षिक भव्य शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया। शाखा की ओर से महामृत्युंजय रोड स्थित अजय ट्रेडिंग कंपनी परिसर में श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया तथा हजारों भक्तों के बीच फलाहार एवं शीतल शरबत का वितरण किया गया।

सेवा कार्य का संयोजन सुनीता सेठ, संजय सेठ, संगीता सेठ एवं अजय सेठ ने किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद् के प्रांतीय अध्यक्ष एवं रथयात्रा मेला संयोजक हरीश वालिया ने बाबा श्री कालभैरव की आरती उतारकर प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की तथा श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष विष्णु सेठ, प्रांतीय सचिव एवं स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, नीलकण्ठ शाखा के अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, शाखा कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, राजू वर्मा, समाजसेवी रवि सर्राफ, नीरज सेठ, अंजना सिंह, शिखर सेठ, श्रेया सिंह, कौशल राज सिंह, प्रिया सिंह, हर्षवर्धन सिंह सहित बड़ी संख्या में परिषद् पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x