वाराणसी। भारत विकास परिषद की नीलकंठ शाखा का आठवां दायित्व ग्रहण समारोह ‘नव नेतृत्व–नव संकल्प’ थीम के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. अनूप मिश्रा (विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र, डीएवी पीजी कॉलेज) तथा विशिष्ट अतिथि कारगिल युद्ध के वीर योद्धा अजय सिंह का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि, दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रगान तथा प्रियांशी और आयुषी की गणेश वंदना से हुआ। संचालन प्रांतीय गतिविधि सह-संयोजक (सेवा) नंदिनी सिंह ने किया। स्वागत अध्यक्ष राकेश मौर्य तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व सचिव प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर शाखा सदस्या श्रेया कश्यप की पुस्तक ‘Traces: The Journey Within’ का अतिथियों ने पुनः विमोचन किया। प्रांतीय महासचिव सचिन अग्रवाल ने सत्र 2026-27 के सदस्यों को लेपल पिन एवं किट प्रदान कर सदस्यता का संकल्प दिलाया।

प्रांतीय अध्यक्ष हरीश वालिया ने रवि प्रकाश बरनवाल (अध्यक्ष), संजीव श्रीवास्तव (सचिव) एवं सतीश कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने महिला सहभागिता की संयोजक विभा मौर्य तथा संपर्क, सेवा, संस्कार और पर्यावरण गतिविधियों के संयोजकों प्रियंका मिश्रा, राजीव गुप्ता, आहुति सिंह एवं सुनील अग्रहरि को दायित्व ग्रहण कराया।
निवर्तमान सचिव संजीव श्रीवास्तव ने वार्षिक प्रतिवेदन तथा निवर्तमान कोषाध्यक्ष मंजू गौतम ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने वर्षभर उत्कृष्ट सहयोग देने वाले सदस्यों को अध्यक्षीय सम्मान से सम्मानित किया। नई कार्यकारिणी ने निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मंजू गौतम एवं महिला सहभागिता प्रमुख गीता सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि प्रो. अनूप मिश्रा ने परिषद की सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव के अवतरण दिवस पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी गई।
समारोह में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनील सिन्हा, प्रांतीय उपाध्यक्ष विष्णु सेठ, वित्त सचिव विवेक तिवारी, राकेश मिड्ढा, विशाल कपूर, गिरीश गुप्ता, कमलेश सिंह, महिला सह-सहभागिता संयोजक सीमा श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, कुंवर भगत सिंह, अजय योगाचार्य, किरण योगाचार्य, किरण यादव, अलंकार कुशवाहा, अमनदीप सिंह, आनंद शर्मा, वंदना शर्मा, ज्योति श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, निशांत सिंह, आहुति सिंह, संतोष सिंह, सुरुचि सिंह, सीए अवधेश बरनवाल, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, अनुज भार्गव, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. सौम्या त्रिपाठी, रवीन्द्र वर्मा, राजेश सिंह, रंजन श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, उमाशंकर जायसवाल, पूनम जायसवाल, मिलन जायसवाल, सरिता जायसवाल, कीर्ति सिंह, रंजना गुप्ता, यशोदा बरनवाल, सोनिका गुप्ता, उषा सिंह, अभय, नीतू सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।










