Follow us on

Home » Uncategorized » करधना गांव में जहरीला फल खाने से तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

करधना गांव में जहरीला फल खाने से तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

Share this post:

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत करधना गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां जहरीला फल खाने से तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें और उनकी एक सहेली शामिल हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करधना गांव निवासी मिथिलेश की पुत्रियां हर्षिता (6 वर्ष) और अंशिका (3 वर्ष) तथा गांव के ही मनीष की पुत्री नैंसी (4 वर्ष) सोमवार को आपस में खेल रही थीं। खेल-खेल में तीनों बच्चियां गांव के पास स्थित बगीचे की ओर चली गईं, जहां उन्होंने कनेर के फूल के साथ उसका फल भी तोड़ लिया। मासूमियत में बच्चियों ने जहरीला फल खा लिया।

कुछ ही समय बाद तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिजन घबराकर बच्चियों को डॉक्टर के पास ले जाने लगे, लेकिन इलाज मिलने से पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया। बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

घटना की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मिर्जामुराद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है।

मौके पर एसडीएम राजातालाब और एडिशनल डीसीपी वैभव बांगर भी पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रशासन की ओर से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर जहरीले पौधों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों को सतर्क होने की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लेखक के बारे में

2 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x