Follow us on

Home » क्राइम » ऑटोनोमस के नाम पर दाखिला, अब AKTU के तहत परीक्षा की तैयारी, केआईटी के बाहर छात्रों का हंगामा

ऑटोनोमस के नाम पर दाखिला, अब AKTU के तहत परीक्षा की तैयारी, केआईटी के बाहर छात्रों का हंगामा

Share this post:

वाराणसी। मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) के मुख्य गेट पर सोमवार को फर्स्ट ईयर के छात्रों ने जोरदार हंगामा किया। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे संस्थान को ऑटोनोमस बताकर दाखिला लिया गया, जबकि अब परीक्षा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) के अंतर्गत कराए जाने की बात कही जा रही है। इससे छात्रों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कॉलेज प्रबंधन द्वारा स्पष्ट रूप से ऑटोनोमस सिस्टम के तहत पढ़ाई, परीक्षा और मूल्यांकन होने की जानकारी दी गई थी। इसी आधार पर उन्होंने संस्थान में प्रवेश लिया। छात्रों का आरोप है कि अब शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद परीक्षा प्रणाली को लेकर रुख बदल दिया गया है, जो उनके साथ छल के समान है। छात्रों ने कहा कि ऑटोनोमस और AKTU प्रणाली में पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और आंतरिक मूल्यांकन में बड़ा अंतर होता है। अचानक बदलाव से न केवल उनकी तैयारी प्रभावित होगी, बल्कि भविष्य की योजनाओं पर भी असर पड़ेगा। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से इस संबंध में लिखित आश्वासन और स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने से छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान कुछ समय के लिए कॉलेज के बाहर आवागमन भी प्रभावित रहा। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया और उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। समाचार लिखे जाने तक कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x