Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » एनबीडब्ल्यू वारंट में दो अभियुक्त गिरफ्तार, बड़ागांव पुलिस की कार्रवाई

एनबीडब्ल्यू वारंट में दो अभियुक्त गिरफ्तार, बड़ागांव पुलिस की कार्रवाई

Share this post:

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के गोमती ज़ोन अंतर्गत थाना बड़ागांव पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, वाराणसी द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, मु0नं0 2158/22 से संबंधित मामले में धारा 498ए, 323, 506 भादवि तथा 3/4 डीपी एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में जोगेन्दर पुत्र लालता प्रसाद (उम्र लगभग 50 वर्ष) तथा बंधना पुत्री जोगेन्दर (उम्र लगभग 28 वर्ष), निवासी ग्राम सीतापुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x