Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » एआई की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, गंगापुर कैंपस में तकनीकी नवाचार की नई इबारत

एआई की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, गंगापुर कैंपस में तकनीकी नवाचार की नई इबारत

Share this post:

 

वाराणसी, 25 अप्रैल । पूर्वांचल की शिक्षा नगरी में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय अध्याय जुड़ गया, जब महत्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर कैंपस में “एआई एवं आधुनिक एप्लीकेशन डेवलपमेंट” विषय पर एक दिवसीय इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला ने न केवल छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बारीकियों से अवगत कराया, बल्कि उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए भी तैयार किया। कार्यक्रम का आयोजन बीसीए के तकनीकी क्लब “कोड कैटालिस्ट” के तत्वावधान में किया गया, जबकि संचालन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी Coding Cleave के विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यशाला में कंपनी के निदेशक आशीष शर्मा, एचआर अनन्या चौबे, डेवलपर शिवम रस्तोगी एवं आशुतोष दीक्षित ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को आधुनिक वेब टेक्नोलॉजी, एआई इंटीग्रेशन और रियल टाइम प्रोजेक्ट डेवलपमेंट की बारीकियां समझाईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंपस निदेशक डॉ. मनीष कुमार सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का दौर तकनीकी क्रांति का है, जहां एआई और डिजिटल स्किल्स युवाओं के भविष्य की दिशा तय कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को नवाचार और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति अपनाने पर जोर दिया।

कार्यशाला के दौरान एआई के औद्योगिक उपयोग, आधुनिक वेब एप्लीकेशन निर्माण और लाइव प्रोजेक्ट का प्रदर्शन छात्रों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे एआई आज स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसाय और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। साथ ही, छात्रों को स्टार्टअप, फ्रीलांसिंग और आईटी सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकों—डॉ. रमेश, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. शशि कांत नाग, डॉ. राम प्रकाश सिंह यादव, डॉ. मनोज कुमार सोनकर, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. नागेश चौबे, सुश्री स्तुति मिश्रा, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, श्री शक्ति सिंह एवं श्री पंकज पांडेय—ने भी छात्रों को तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र ने कार्यशाला को और जीवंत बना दिया, जहां छात्रों ने खुलकर अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। बीसीए के स्वयंसेवी छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा इंटर्नशिप एवं प्रशिक्षण के अवसरों की जानकारी दी गई।

“जुड़ें, सीखें, निर्माण करें और आगे बढ़ें” के प्रेरक संदेश के साथ संपन्न इस कार्यशाला ने छात्रों में तकनीकी नवाचार के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x