Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » उदय प्रताप कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 59 लोगों ने कराई जांच

उदय प्रताप कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 59 लोगों ने कराई जांच

Share this post:

वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से कॉलेज परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक शिविर आयोजित हुआ।

शिविर में कुल 59 शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। प्रतिभागियों को ब्लड शुगर, यूरिया, कोलेस्ट्रॉल और हीमोग्लोबिन की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इनमें से किसी एक जांच को निःशुल्क कराया जा सकता था, जबकि सभी जांचें एक साथ कराने के लिए केवल 99 रुपये की रियायती दर निर्धारित की गई थी।

शिविर का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना रहा।

स्वास्थ्य शिविर का संयोजन मेडिकल ऑफिसर डॉ. एस. के. सिंह के साथ विद्याधर और रितिका उपाध्याय ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रतिभागियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच कराने की भी सलाह दी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x