वाराणसी। अधिवक्ताओं के प्रमुख संगठन इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन (IAA) की प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चुनाव सोमवार को सी.बी.ए. भवन, चैम्बर संख्या 106 में आयोजित साधारण सभा की बैठक में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारी एवं प्रबंध समिति के सदस्य निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किए गए।
निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है—
एडवोकेट डॉ. अरविंद गांधी – अध्यक्ष

एडवोकेट तारक नाथ गांगुली – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
एडवोकेट शशि वर्मा – उपाध्यक्ष
एडवोकेट राकेश कुमार गुप्ता – महासचिव
एडवोकेट राजन कुमार राय – सचिव
एडवोकेट पवन कुमार विश्वकर्मा – संयुक्त सचिव
एडवोकेट राज कुमार यादव – कोषाध्यक्ष
कार्यकारी सदस्य—
8. एडवोकेट अखिलेश गुप्ता
9. एडवोकेट हरीश जी
10. एडवोकेट सुल्तान खान
11. एडवोकेट बलदाऊ
निर्वाचित सभी पदाधिकारियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों को भारत सुरक्षा परिषद, पत्रकारों के प्रमुख संगठन संयुक्त पत्रकार परिषद तथा नेशनल एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (NAOWJ) सहित समस्त अधिवक्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।
बैठक में उपस्थित सभी गणमान्यजनों का अभिनंदन एवं आभार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट शशि वर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।
यह जानकारी इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट शशि वर्मा ने दी।









