Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » गाजीपुर » इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025-26 में एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने लहराया परचम, कई प्रतियोगिताओं में जीतकर हासिल की बड़ी कामयाबी

इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025-26 में एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने लहराया परचम, कई प्रतियोगिताओं में जीतकर हासिल की बड़ी कामयाबी

Share this post:

जमानियां। इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025-26 में एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने लहराया परचम, कई प्रतियोगिताओं में जीतकर हासिल की बड़ी कामयाबी।इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025-26 में एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कीं।

गाज़ीपुर पब्लिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय ने अपने अनुशासित खेल, दमदार जज्बे और बेहतरीन टीमवर्क के बल पर क्षेत्र में अपना परचम बुलंद किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने खो-खो (बालक वर्ग) में स्वर्ण, खो-खो (बालिका वर्ग) में रजत, कबड्डी (बालक वर्ग) में रजत, कैरम में कांस्य, 100 मीटर U-14 में अजेश यादव ने स्वर्ण, वहीं 400 मीटर U-19 में अभय यादव ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कबड्डी में रंजीत यादव को ‘सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर’ चुना गया, जिसने विद्यालय की उपलब्धियों में नए आयाम जोड़े। इस महत्वपूर्ण सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधक श्री सुभाष चन्द्र कुशवाहा ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं कोच शानू सर को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत और कोच के मार्गदर्शन ने इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया है।

प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के खिलाड़ी निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हैं और भविष्य में भी वे बड़े स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा, सहसंयोजक डॉ. देवेंद्र वर्मा, सहसंयोजिका शगुफ्ता रहमान, शिक्षक सिद्धार्थ शंकर यादव, विमलेश उपाध्याय, रूपा गुप्ता, छोटेलाल, सुनीता सिंह, वंदना तिवारी, शशि बाला देवी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि ने क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया है और छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास को नई ऊँचाई प्रदान की है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x