Follow us on

Home » आज फोकस में » आस्था की नगरी काशी से मुख्यमंत्री योगी के दो दिवसीय दौरे का शुभारंभ बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी, काशी विश्वनाथ धाम में किया विधिवत जलाभिषेक

आस्था की नगरी काशी से मुख्यमंत्री योगी के दो दिवसीय दौरे का शुभारंभ बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी, काशी विश्वनाथ धाम में किया विधिवत जलाभिषेक

Share this post:

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने वाराणसी दौरे की शुरुआत पूरी धार्मिक गरिमा और आस्था के साथ की। काशी आगमन पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव के मंदिर में दर्शन–पूजन कर प्रदेश की सुख–समृद्धि और कानून-व्यवस्था की मजबूती की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मंदिर परिसरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात रहे। दर्शन–पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। काशी विश्वनाथ धाम में पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने धाम परिसर की व्यवस्थाओं का संक्षिप्त अवलोकन भी किया। श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ दौरे की शुरुआत कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि काशी उनकी आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना की धुरी है। माना जा रहा है कि दर्शन–पूजन के बाद मुख्यमंत्री प्रशासनिक और विकास कार्यों की समीक्षा बैठकें करेंगे तथा कानून-व्यवस्था और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर भी अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x