Follow us on

Home » ब रे का » आरडीएसओ महानिदेशक ने किया बरेका का निरीक्षण, अनुसंधान व लोको निर्माण पर हुआ मंथन

आरडीएसओ महानिदेशक ने किया बरेका का निरीक्षण, अनुसंधान व लोको निर्माण पर हुआ मंथन

Share this post:

वाराणसी। भारतीय रेल के अनुसंधान, नवाचार एवं तकनीकी मानकीकरण के प्रमुख केंद्र अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ), लखनऊ के महानिदेशक श्री प्रभास दनसाना ने सोमवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बरेका की विभिन्न उत्पादन इकाइयों का निरीक्षण कर लोको निर्माण प्रक्रियाओं एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। बरेका आगमन पर महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने उनका स्वागत करते हुए शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान भारतीय रेल के तकनीकी आधुनिकीकरण, अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों, रेल इंजनों के मानकीकरण तथा भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों अधिकारियों ने अनुसंधान एवं उत्पादन इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा उन्नत तकनीकों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान महानिदेशक श्री दनसाना ने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, ट्रक मशीन शॉप तथा लोको टेस्ट शॉप का भ्रमण किया। उन्होंने रेल इंजनों के निर्माण की चरणबद्ध प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली एवं आधुनिक वेल्डिंग तकनीकों का गहन अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्पादन दक्षता, तकनीकी उत्कृष्टता तथा गुणवत्ता मानकों के प्रति बरेका की प्रतिबद्धता की सराहना की।

महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने बरेका की उपलब्धियों, उत्पादन क्षमता तथा आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बरेका भारतीय रेल को अत्याधुनिक एवं ऊर्जा दक्ष रेल इंजन उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

दौरे के दौरान मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) श्री अरविंद कुमार जैन, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री सुदीप रावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के अंत में भारतीय रेल को अधिक सुरक्षित, आधुनिक एवं दक्ष बनाने के उद्देश्य से अनुसंधान, नवाचार और उत्पादन इकाइयों के सामूहिक प्रयासों को और सशक्त करने पर सहमति व्यक्त की गई।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x