Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » आत्मरक्षा के गुर सीखकर छात्राओं ने बढ़ाया आत्मविश्वास

आत्मरक्षा के गुर सीखकर छात्राओं ने बढ़ाया आत्मविश्वास

Share this post:

वाराणसी। इनर व्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की ओर से महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ताइक्वांडो प्रशिक्षक ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जिससे वे विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के साथ आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

क्लब की अध्यक्ष जूही कोठारी ने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना संस्था की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए योगा मैट्स, स्किपिंग रोप्स, बड़े आकार की दरियां एवं कार्पेट भी उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि इन संसाधनों से छात्राओं को नियमित योगाभ्यास और व्यायाम में सुविधा मिलेगी तथा वे स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित होंगी।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जूही कोठारी, सचिव प्रीति अग्रवाल, आईएसओ रुचि अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, नमिता टंडन, निधि कपूर, हिमा रस्तोगी, मीना पंड्या, सौम्या अग्रवाल, अनीता शाह सहित क्लब की सदस्य उपस्थित रहीं। आयोजन में कन्वीनर्स रूही दीवान एवं पूनम माहेश्वरी का विशेष सहयोग रहा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x