Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, इनर व्हील क्लब ग्रेटर ने जरूरतमंद महिलाओं को भेंट की सिलाई मशीनें

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, इनर व्हील क्लब ग्रेटर ने जरूरतमंद महिलाओं को भेंट की सिलाई मशीनें

Share this post:

वाराणसी। महिला सशक्तिकरण और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर के 24वें इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान तीन जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें वितरित की गईं, ताकि वे स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

सिलाई मशीनों का वितरण क्लब की अध्यक्ष जूही कोठारी तथा इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज सेवा तभी सार्थक होती है, जब उससे जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की यह पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम में पीडीसी आशा अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सचिव प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल, एडिटर शीतल सिंह, आईएसओ रुचि अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. प्रिया शर्मा, मनीषी बंसल, सुनीता प्रहलादका, सौम्या अग्रवाल सहित क्लब की अनेक सदस्याएं मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x