Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » आगजनी पीड़ित व्यापारी को व्यापार मंडल का सहारा, ₹1.05 लाख की मदद

आगजनी पीड़ित व्यापारी को व्यापार मंडल का सहारा, ₹1.05 लाख की मदद

Share this post:

वाराणसी। पिंडरा क्षेत्र के फूलपुर व्यापार मंडल ने सामाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए आगजनी से प्रभावित एक व्यापारी की आर्थिक मदद कर मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। शुक्रवार को चौरा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जनसहयोग से जुटाई गई ₹1,05,000 की सहायता राशि का चेक पीड़ित को सौंपा।

जानकारी के अनुसार, फूलपुर बाजार निवासी शीतल मोदनवाल फ्लोर डीजे का व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बीते माह एक शादी समारोह के दौरान गैस लीकेज से लगी आग में उनका पूरा डीजे सेट जलकर नष्ट हो गया, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया। पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है, ऐसे में यह हादसा उनके लिए और भी मुश्किल भरा साबित हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर व्यापार मंडल ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय व्यापारियों से सहयोग की अपील की। जनसहयोग के माध्यम से एकत्रित धनराशि को शुक्रवार को शीतल मोदनवाल एवं उनकी माता को सम्मानपूर्वक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ‘सपालू’ ने कहा कि व्यापार केवल लाभ-हानि तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति दायित्व निभाना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत होती है।

कार्यक्रम में मुन्ना चौरसिया, सोनू सेठ, समाजसेवी राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, विक्की गोंड, जनार्दन चौरसिया, जितेंद्र मोदनवाल, काजू चौरसिया, छोटू अग्रहरि सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x