Follow us on

Home » एजुकेशन » अस्सी घाट पर ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान, भेलूपुर पुलिस हुई सक्रिय

अस्सी घाट पर ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान, भेलूपुर पुलिस हुई सक्रिय

Share this post:

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशानुसार ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत बुधवार को भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी घाट पर नारी सुरक्षा एवं जागरूकता का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में नए नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को भी सम्मिलित कर, उन्हें फील्ड अनुभव प्रदान किया गया। भेलूपुर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार त्रिपाठी ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ अस्सी घाट पहुंचकर सबसे पहले ब्रीफिंग की और मिशन शक्ति के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात पुलिस टीम ने घाटों पर मौजूद महिलाओं, युवतियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर नारी सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों तथा कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही सुरक्षा संबंधी जांच अभियान भी चलाया गया। थानाध्यक्ष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के स्पष्ट निर्देश हैं कि थाना क्षेत्र की सभी चौकियों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएँ अपने अधिकारों और उपलब्ध सुरक्षा सेवाओं से अवगत हो सकें। इसी क्रम में अस्सी घाट पर मिशन शक्ति अभियान का यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर व सजग बनाना है। पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस द्वारा चलाए गए इस जागरूकता अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x