Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » अर्दली बाज़ार में सजेगी जश्ने ईद-ए-गदीर की महफिल

अर्दली बाज़ार में सजेगी जश्ने ईद-ए-गदीर की महफिल

Share this post:

वाराणसी। ईद-ए-गदीर के मौके पर जश्ने ईद-ए-गदीर की महफिल का आयोजन 4 जून गुरुवार एवं 7 जून रविवार को रात्रि 8 बजे से शिया जामा मस्जिद मीर गुलाम अब्बास, अर्दली बाज़ार में किया जाएगा। वहीं, मस्जिद में ईद-ए-गदीर का आमाल 5 जून शुक्रवार को सुबह 8 बजे होगा। आमाल इमामे जुमा व जमात मौलाना तौसीफ अली साहब कराएंगे।

यह जानकारी हसन मेहंदी कब्बन ने दी। उन्होंने बताया कि महफिल में आली जनाब मौलाना तौसीफ अली साहब, मौलाना हसन रज़ा, मौलाना इक़बाल हैदर ईमानी, हसन वास्ती, सैयद नबील हैदर, जैन बनारसी, ज़ीशान बनारसी, ज़ैद आज़मी, शाहिद बनारसी एवं एरम बनारसी ईद-ए-गदीर के सिलसिले में तकरीर और अपने कलाम पेश करेंगे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x