Follow us on

Home » क्राइम » अपहरण के बाद हत्या के आरोप में तीन आरोपी को आदमपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपहरण के बाद हत्या के आरोप में तीन आरोपी को आदमपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र में अपहरण के बाद एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की एक महिला द्वारा थाना आदमपुर में तहरीर दी गई थी कि उसके पुत्र को उसके ही दोस्तों ने अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर थाना आदमपुर में मुकदमा अपराध संख्या 032/2026 पंजीकृत किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(1), 103(1) एवं 238 के तहत अभियोग दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने 10 फरवरी 2026 को काशी स्टेशन, आदमपुर क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिषेक चौहान (21 वर्ष) निवासी जलालीपुर, थाना जैतपुरा; संतोष कुमार गौतम उर्फ मोगली (28 वर्ष) निवासी लाट भैरव, थाना आदमपुर; तथा वीरू गुप्ता (28 वर्ष) निवासी भिटकुरी, थाना कपसेठी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त संतोष कुमार गौतम के विरुद्ध वर्ष 2023 में थाना चितईपुर में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं, जबकि वीरू गुप्ता के खिलाफ वर्ष 2022 में थाना रामनगर में चोरी के मामले पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार (चौकी प्रभारी तेलियानाला), उपनिरीक्षक बलिराम यादव (चौकी प्रभारी लाट भैरव), उपनिरीक्षक भृगुपति त्रिपाठी (चौकी प्रभारी मच्छोदरी), उपनिरीक्षक अखिल सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार, उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार मिश्रा, आरक्षी विनय शुक्ला एवं आरक्षी हरिओम संगम सिंह सहित 10 सदस्यीय पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम आगे भी जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x