Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने बांटे मुफ्त हेलमेट, लेडी सिंघम नीतू काद्दयान की अपील – हेलमेट है जीवन रक्षा कवच

अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने बांटे मुफ्त हेलमेट, लेडी सिंघम नीतू काद्दयान की अपील – हेलमेट है जीवन रक्षा कवच

Share this post:

वाराणसी: यातायात जागरूकता माह के तहत वाराणसी पुलिस ने एक विशेष पहल की शुरुआत करते हुए सोमवार, 24 नवंबर 2025 को कैंट थाना क्षेत्र में नि:शुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अभियान का नेतृत्व एडीसीपी वरुणा जोन नीतू काद्दयान के हाथों में रहा, जिन्हें उनके सख्त और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जनता ‘लेडी सिंघम’ के नाम से जानती है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) शिवहरि मीणा उपस्थित रहे। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए और सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने की अपील की।एडीसीपी नीतू काद्दयान ने कहा कि “हेलमेट कोई सजावट नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा कवच है।” उन्होंने प्रत्येक वाहन चालक से प्रतिदिन हेलमेट पहनने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की बात कही।इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त कैंट नितिन तनेजा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार और थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वाराणसी व्यापार मण्डल ने भी इस अभियान में सहयोग प्रदान किया। पुलिस अधिकारियों ने शहर को दुर्घटना-मुक्त बनाने के लिए जनसहयोग का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x