Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » अध्यक्ष बने धर्मेंद्र, मंत्री बने सुबोध,उदय प्रताप कॉलेज शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न

अध्यक्ष बने धर्मेंद्र, मंत्री बने सुबोध,उदय प्रताप कॉलेज शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न

Share this post:

वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज शिक्षक संघ के वार्षिक चुनाव के लिए आयोजित साधारण सभा में सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारी प्रो. एस.के. सिंह एवं प्रो. मनीष सिंह के निर्देशन में हुए चुनाव में प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष तथा प्रो. सुबोध सिंह मंत्री पद पर निर्वाचित हुए।चुनाव में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन हुआ। डॉ. श्याम बाबू वर्मा उपाध्यक्ष, डॉ. संजीव कुमार सिंह रसायन मंत्री, डॉ. मनोज कुमार सिंह कोषाध्यक्ष तथा प्रो. राजीव सिंह सदन प्रतिनिधि चुने गए।संकाय प्रतिनिधियों में विज्ञान संकाय से प्रो. तुमुल सिंह एवं प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह, कृषि संकाय से प्रो. अजय प्रकाश सिंह एवं डॉ. देवनारायण सिंह, वाणिज्य संकाय से प्रो. अरुण कुमार सिंह, शिक्षा संकाय से प्रो. रश्मि सिंह और कला संकाय से डॉ. अनिल कुमार सिंह निर्वाचित हुए।चुनाव में बड़ी संख्या में कॉलेज के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। परिणाम घोषित होने के उपरांत सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को एक-दूसरे ने बधाई दी और मिष्ठान वितरित कर खुशी साझा की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x