Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » अग्रसेन मेडिकल हेल्पलाइन के शिविर में एक हजार मरीजों की जांच

अग्रसेन मेडिकल हेल्पलाइन के शिविर में एक हजार मरीजों की जांच

Share this post:

वाराणसी। काशी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित अग्रसेन मेडिकल हेल्पलाइन एवं श्री अग्रसेन युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में हड्डी रोग उपचार के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डायबिटिक न्यूरोपैथी की जांच के माध्यम से लगभग एक हजार मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर का उद्देश्य मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना तथा हड्डी रोगों और मधुमेह से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजन के माध्यम से समाज की ओर से स्वास्थ्य सेवा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।

इस अवसर पर काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, उपसभापति एवं अग्रसेन मेडिकल हेल्पलाइन की मुख्य संयोजक शशि बाला शाह, उपसभापति दीपक अग्रवाल, अग्रसेन युवा मंच के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल सहित अतुल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रद्युम्न शाह, भूपेंद्र अग्रवाल, पुलक शाह, रजनी अग्रवाल और राज किशोर चंद्रा अग्रवाल समेत समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल