Follow us on

Home » आज फोकस में » अंबेडकर जयंती पर सेवापुरी में युवा जागरण: रैली व संगोष्ठी के जरिए समानता का संदेश

अंबेडकर जयंती पर सेवापुरी में युवा जागरण: रैली व संगोष्ठी के जरिए समानता का संदेश

Share this post:

वाराणसी। मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में मंगलवार को सेवापुरी ब्लॉक के ग्राम रघुनाथपुर में भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन कर सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

जिला युवा अधिकारी यतेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक विकास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी हर्षवर्धन सिंह, नेवड़ा ग्राम प्रधान गगन सिंह, रघुनाथपुर ग्राम प्रधान गुंजन सिंह, कस्पेठी थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्य तथा समाजसेवी रेखा दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई रैली सेवापुरी ब्लॉक के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय से जुड़े नारे लगाए, जिससे वातावरण प्रेरणादायक बना रहा।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक समानता के लिए उनके योगदान और भारतीय संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। हर्षवर्धन सिंह ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया, जबकि ग्राम प्रधानों ने सामाजिक एकता और क्षेत्रीय विकास पर जोर दिया। थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्य ने कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक रहने की अपील की। वहीं रेखा दुबे ने महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सेवापुरी ब्लॉक के युवा स्वयंसेवक प्रत्यूष सिंह एवं आयुषी दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके साथ ही जय प्रकाश गिरि, विजय कुमार सहित अन्य युवाओं का भी सक्रिय योगदान रहा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x