Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह को मिला ‘सद्भावना एक्सीलेंस अवॉर्ड’

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह को मिला ‘सद्भावना एक्सीलेंस अवॉर्ड’

Share this post:

वाराणसी। लखनऊ स्थित एक सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सद्भावना खेल पुरस्कार “सद्भावना एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026-27” सम्मान समारोह में वाराणसी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रामदास आठवले ने उन्हें “सद्भावना खेल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026-27” से अलंकृत किया। आयोजकों के अनुसार यह प्रतिष्ठित सम्मान देश के चुनिंदा खिलाड़ियों को ही प्रदान किया जाता है और यह पहली बार है जब उत्तर प्रदेश की किसी महिला खिलाड़ी को इस पुरस्कार से नवाजा गया है।

कार्यक्रम के आठवें संस्करण में उपस्थित अतिथियों का आयोजकों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद खुशी सिंह ने इसे अपने माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद का परिणाम बताया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x