Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह ‘काशी गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह ‘काशी गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित

Share this post:

वाराणसी। समाचार पत्र परफेक्ट मिशन के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ स्थित अतिशा हॉल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में काशी की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “काशी गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को “काशी गौरव सम्मान” प्रदान किया जाता है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद खुशी सिंह ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

ज्ञातव्य है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी सम्मानित की जा चुकी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर उनके पिता तेज बहादुर सिंह ने गर्व व्यक्त किया है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x