Follow us on

Home » ब रे का » अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका देवी ऋचा मिश्रा सुनाएंगी रामकथा, 20 अक्टूबर को विजयादशमी महोत्सव

अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका देवी ऋचा मिश्रा सुनाएंगी रामकथा, 20 अक्टूबर को विजयादशमी महोत्सव

Share this post:

 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में विजयादशमी समिति की ओर से विजयादशमी महोत्सव-2026 के तहत 11 से 19 अक्टूबर तक संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। रंगशाला परिसर में प्रतिदिन शाम सात बजे से अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका पूज्या देवी ऋचा मिश्रा श्रीराम कथा का रसपान कराएंगी।

नौ दिवसीय कथा में शिव विवाह, राम जन्मोत्सव, बाललीला, राम विवाह, वन गमन, केवट चरित्र, भरत-राम मिलन, सीता हरण, हनुमत चरित्र, लंका दहन और रावण वध जैसे प्रमुख प्रसंग सुनाए जाएंगे। इसके बाद 20 अक्टूबर, मंगलवार को शाम 4:30 से रात 8 बजे तक भव्य दशहरा महोत्सव आयोजित होगा।

आयोजन में बरेका के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत संरक्षक एवं मुख्य अतिथि होंगे। समिति के अध्यक्ष श्री राम जनम चौबे, संयोजक श्री धनंजय सिंह और महामंत्री श्री अनूप सिंह वत्स ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर श्रीराम कथा का श्रवण करने तथा विजयादशमी महोत्सव का सहभागी बनने की अपील की है।

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल