Follow us on

Home » Uncategorized » गुरुवार, 26 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार

गुरुवार, 26 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार

Share this post:

 

🔶दूसरी बार इजराइल पहुंचे पीएम मोदी: इजराइली संसद में हमास हमले की निंदा की, कहा- हम आपका दर्द समझते है।

🔶आपसे नाराजगी नहीं: इजरायली संसद में विपक्ष का वॉकआउट, लौटकर मोदी से मिलाया हाथ।

🔶राहुल गांधी और कांग्रेस भारत-विरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली: केंद्रीय मंत्री गोयल का आरोप- बार-बार झूठ बोलकर राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रहे।

🔶‘ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर वाली NCERT किताब की बिक्री पर रोक: विवादित हिस्सा हटाया जा सकता है; CJI बोले- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे।

🔶PM Modi: इस्राइल-फलस्तीन का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दुनिया के इकलौते नेता; विश्व की 20 संसदों में संबोधन।

🔶दिल्ली बम धमाके मामले में एनआईए ने दो और आतंकवादियों को किया गिरफ्तार।

🔶कांग्रेस वर्कर्स को पकड़ने पहुंची दिल्ली पुलिस, हिमाचल पुलिस ने 15 जवानों को ही हिरासत में लिया।

🔶ऊंचे संवैधानिक पदों पर बैठे लोग धर्म, जाति या क्षेत्र के आधार पर किसी समुदाय को निशाना न बनाएं: सुप्रीम कोर्ट।

🔶भारत-इज़राइल गठबंधन दोनों की शक्ति और सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाने वाला : नेतन्याहू।

🔶मुख्यमंत्री योगी के जापान दौरे के पहले दिन करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश को लेकर हुआ एमओयू।

🔶Panchkula Plot Case : हुड्डा और एजेएल बरी, हाई कोर्ट ने CBI को लगाई फटकार, कहा- पंचकूला में भूखंड का पुनः आवंटन अवैध नहीं।

🔶हां, रूसी महिला से थे संबंध; एपस्टीन फाइल्स पर बिल गेट्स का कबूलनामा, मांगी माफी।

🔶ब्रिटेन में नई डिजिटल प्रणाली लागू: सख्त हुए वीजा नियम, भारतीय यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें।

🔶मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को पड़ा दिल का दौरा, आनन-फानन में कराया अस्पताल में भर्ती।

🔶राजस्थान: बस स्टैंड सूने, टिकटें रद्द… राज्य में बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लाखों-यात्री प्रभावित।

🔶दिल्ली में प्रेग्नेंट पत्नी, तीन बेटियों का गला काटा: बच्चियों की उम्र 3, 4 और 5 साल; पति फरार, बेटे की चाहत में हत्या की आशंका।

🔶झारखंड के पूर्व CM के पोते की हिमाचल में मौत: शव लेने मनाली पहुंचे परिजन, पोस्टमॉर्टम से मुकरे, दोस्तों संग घूमने आया वीर सोरेन।

🔶ओडिशा माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ नकद मिले: नोट गिनने की मशीने लानी पड़ीं, 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

🔶बंगाल SIR-पहचान सत्यापन में एडमिट कार्ड अकेले मान्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- साथ में 8वीं-10वीं की मार्कशीट होना भी जरूरी।

🔶PM मोदी का Instagram पर बजा डंका, 100M फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले लीडर बने।

🔶किसी भी न्यूक्लियर आर्म्स कंट्रोल डील में चीन-को शामिल किया जाना चाहिए: रूबियो।

🔷T20 World Cup 2026 : श्रीलंका का टूटा सपना, 61 रन से मिली जीत ने न्यूजीलैंड को पहुंचाया सेमीफाइनल के करीब।

 

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x