Follow us on

Home » ब रे का » बरेका के अजय कुमार बिंद ने रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रचा कीर्तिमान, 5000 मीटर में जीता रजत

बरेका के अजय कुमार बिंद ने रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रचा कीर्तिमान, 5000 मीटर में जीता रजत

Share this post:

वाराणसी, 13 सितंबर। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रतिभाशाली एथलीट अजय कुमार बिंद ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 91वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स (पुरुष/महिला) चैंपियनशिप 2026-27 में रजत पदक जीतकर बरेका का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में 14 मिनट 04.36 सेकेंड के उत्कृष्ट समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

11 से 13 सितंबर तक भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के ईस्टर्न सेंटर, साल्ट लेक, कोलकाता में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रेलवे के विभिन्न जोनों एवं उत्पादन इकाइयों के शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में अजय कुमार बिंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5000 मीटर की दौड़ पूरी की और रजत पदक अपने नाम किया।

बरेका में टेक्नीशियन (फिटर) के पद पर कार्यरत अजय कुमार बिंद ने अपनी निरंतर मेहनत, अनुशासन, लगन और उत्कृष्ट दौड़ क्षमता के बल पर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि से बरेका के खेल जगत में खुशी का माहौल है। यह सफलता बरेका में खिलाड़ियों को मिल रही बेहतर खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन के साथ ही उनके अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।

बरेका के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने अजय कुमार बिंद को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x