Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » अवलेशपुर में तिरंगे के रंग में रंगा राष्ट्रप्रेम, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

अवलेशपुर में तिरंगे के रंग में रंगा राष्ट्रप्रेम, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Share this post:

वाराणसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अवलेशपुर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भारत माता के जयकारे लगाए और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना प्रकट की।

तिरंगा यात्रा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, गोपाल प्रधान, जितेंद्र केशरी, दया शंकर, अनिल (श्रीराम प्लाईवुड), पवन केसरी, सतीश, गुड्डू, नारायणी (अखरी) एवं विजय बिंद सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा के पश्चात अवलेशपुर स्थित श्रीराम मारुति धाम ट्रस्ट परिसर में पीठाधीश्वर, यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री जगदीश दास जी महाराज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में गार्गी कुटुंब योग शाखा की श्रीमती सविता जी के नेतृत्व में करीब 50 मातृ शक्तियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगीत का गायन किया। राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।

प्रकाशआयोजन में करीब 500 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में विवेकानंद विचार मंच के अध्यक्ष विनोद सिंह, चंद्रशेखर, जितेंद्र, दीपक, कमल भाटिया, चिरंजीवी,जय प्रकाश गुप्ता , प्रवीन श्रीवास्तव, संजय यादव, नवीन श्रीवास्तव सहित मंच के कार्यकर्ताओं, मातृ शक्तियों, बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

विवेकानंद विचार मंच की ओर से कार्यक्रम की सफलता में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और देश की सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम बना।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x