Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस की नई पहल: 100 मॉडीफाइड फैंटम बाइक से काशी में बढ़ेगी पुलिस की पहुंच

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस की नई पहल: 100 मॉडीफाइड फैंटम बाइक से काशी में बढ़ेगी पुलिस की पहुंच

Share this post:

वाराणसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। समारोह में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदान किए गए विभिन्न पदकों एवं सम्मान चिह्नों के साथ ही जनपद में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति पुनः संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व नहीं देती, बल्कि संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल्यों की रक्षा की जिम्मेदारी भी देती है।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने आचरण का आधार बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना भेदभाव सुरक्षा और न्याय पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मन में यह विश्वास होना चाहिए कि पुलिस उसके अधिकारों की रक्षक है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त ने काशीवासियों को पुलिसिंग की नई सौगात देते हुए 100 मॉडीफाइड फैंटम बाइक दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नवीन स्वरूप में तैयार इन बाइकों को प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य पुलिस की मौके पर मौजूदगी और विजिबिलिटी बढ़ाने के साथ ही आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। अब छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए प्रत्येक बार थाना या चौकी पहुंचने की जरूरत नहीं होगी। नागरिक मौके पर तैनात फैंटम पुलिसकर्मियों से अपनी समस्या साझा कर सकेंगे, जिस पर आवश्यक सहायता और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मॉडीफाइड फैंटम बाइकों पर विशिष्ट बाइक नंबर और संपर्क मोबाइल नंबर अंकित होंगे। इससे जरूरत पड़ने पर नागरिक संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान कर आसानी से संपर्क कर सकेंगे। पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह पहल ‘पुलिस जनता के बीच, जनता की पहुंच में’ की अवधारणा को मजबूत करेगी और काशी में सुरक्षित, संवेदनशील एवं त्वरित पुलिसिंग को नई गति देगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से ‘हीरक प्रशंसा चिन्ह’ प्रदान किया गया।

वहीं निरीक्षक जितेन्द्र यादव, निरीक्षक दयाशंकर सिंह, उप निरीक्षक गौरव कुमार सिंह, उप निरीक्षक बृजेश कुमार, महिला उप निरीक्षक निकिता सिंह, उप निरीक्षक भरत चौधरी, मुख्य आरक्षी प्रमोद सिंह, आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी अंकित मिश्रा तथा आरक्षी मनीष कुमार बघेल को ‘प्रशंसा चिन्ह सिल्वर’ से सम्मानित किया गया।

मुख्य आरक्षी विजय कुमार यादव और मुख्य आरक्षी संतोष कुमार मिश्रा को ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’ प्रदान किया गया। वहीं यूपी-112 मुख्यालय की ओर से उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम के लिए पीआरवी-4963 की टीम के मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश पाण्डेय, आरक्षी अरविन्द साहनी, आरक्षी नीरज यादव, होमगार्ड चालक विजय नारायण सिंह, होमगार्ड चालक सुरेश कुमार यादव एवं होमगार्ड श्याम पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

जनपद में सराहनीय कार्य के लिए पुलिस आयुक्त की ओर से 30 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी, निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा, निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक दिगम्बर उपाध्याय, संदीप कुमार सिंह, पुष्कर दुबे, वैभव शुक्ला, उमाशंकर, रवि गौड़, विकास कुमार मौर्या, महिला उप निरीक्षक गोल्डी, उप निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य, मधुसूदन त्रिपाठी, आयुष कुमार ओझा, गौरव कुमार सिंह एवं आयुष पाण्डेय शामिल रहे।

इसके अलावा मुख्य आरक्षी संतोष कुमार, चन्द्रसेन सिंह, प्रांजल कुमार सिंह, महिला आरक्षी सुजाता मौर्या, रेनू कुमारी, आरक्षी शिव कुमार, पृथ्वीराज सिंह, सूर्यभान सिंह, अवनीश पाण्डेय, गुड्डू विश्वकर्मा, लीडिंग फायरमैन रामबचन यादव, फायरमैन आदित्य कुमार तिवारी तथा होमगार्ड शान्तनु सिंह को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस सुरक्षा, सेवा और संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक नागरिक के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x