वाराणसी। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, वाराणसी की ओर से बेनिया बाग स्थित रेड क्रॉस कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ संस्था के सचिव डॉ. संजय राय ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, सेवा और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
ध्वजारोहण के बाद संस्था के सदस्यों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को स्मरण करते हुए देश की प्रगति और सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
समारोह के समापन पर संस्था के उपसभापति वेदमूर्ति शास्त्री ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर जय प्रकाश बालानी, डॉ. एस.एस. गांगुली, एडवोकेट हेमंत केशवानी, रोहित बलानी, मन्नू जसवानी, डॉ. सुभाष गुप्ता, रूपेश सहित बड़ी संख्या में रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी।










