Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सीआरपीएफ जवानों और स्कूली बच्चों ने एक स्वर में गाया वंदे मातरम्

सीआरपीएफ जवानों और स्कूली बच्चों ने एक स्वर में गाया वंदे मातरम्

Share this post:

वाराणसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए 95वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने कामाख्या कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली।

95वीं बटालियन के कमांडेंट आर.एस. बालापुरकर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के करीब 250 से अधिक छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और सीआरपीएफ जवान शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य कमला शंकर सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ महज एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति की ऐसी प्रेरणा है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ जवानों ने छात्र-छात्राओं को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का समापन ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी उद्घोष के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सरोज सिंह, उप प्रधानाचार्य रीता चटर्जी, अभिषेक पटेल, निशि अग्रवाल, वंदना सिंह, प्रत्यक्षा पांडेय, ममता पांडेय, फौजिया बानो, शानदा आफरीन, नीरज आहूजा, अमित कुमार तथा 95वीं बटालियन सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर निरंजन सिंह और विवेक चंद्र राय सहित शिक्षक, विद्यार्थी एवं जवान उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x