Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » 38 जनपदों के नाविकों को मिलेंगी 66,077 लाइफ जैकेट, जल परिवहन सुरक्षा को मजबूती, 13.21 करोड़ रुपये स्वीकृत

38 जनपदों के नाविकों को मिलेंगी 66,077 लाइफ जैकेट, जल परिवहन सुरक्षा को मजबूती, 13.21 करोड़ रुपये स्वीकृत

Share this post:

 

लखनऊ, 25 फरवरी 2026। प्रदेश की नदियों में संचालित पंजीकृत नौकाओं के नाविकों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा पीएसी के माध्यम से प्रदेश के 38 जनपदों में पंजीकृत नौकाओं के स्वामियों को कुल 66,077 लाइफ जैकेट वितरित की जाएंगी।

राहत आयुक्त एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि इस योजना के तहत 38 जनपदों के 811 घाटों पर संचालित 4,175 पंजीकृत नौकाओं के लिए लाइफ जैकेट की खरीद प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस कार्य हेतु राज्य आपदा मोचक निधि से 13 करोड़ 21 लाख 54 हजार रुपये की धनराशि पीएसी को निर्गत की गई है।

लाइफ जैकेट वितरण के लिए संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों के नियंत्रण में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। राहत आयुक्त द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि 15 दिनों के भीतर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरण कार्य पूर्ण किया जाए।

डॉ. यशोद ने बताया कि पीएसी और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा लाइफ जैकेट की गुणवत्ता की नियमानुसार लैब परीक्षण कराई गई है। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और वितरण प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी।

प्रदेश में बढ़ते जल परिवहन और पर्यटन गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की जीवन सुरक्षा सर्वोपरि मानते हुए यह पहल की गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित बोट सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर पंजीकृत नावों के आधार पर, प्रत्येक नाव की बैठने की क्षमता के अनुरूप लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएंगी।

लाइफ जैकेट वितरण में

वाराणसी – 33,300

प्रयागराज – 12,267

मिर्जापुर – 5,437

मऊ – 3,394

बलिया – 1,844

हापुड़ – 1,462

कौशांबी – 970

को प्राथमिकता के साथ सर्वाधिक संख्या में लाइफ जैकेट प्रदान की जाएंगी। यह पहल प्रदेश में नाव संचालन को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x