वाराणसी। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द, एकता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में पद्मनाथ त्रिवेदी (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ), शशिकांत श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद), शैलेंद्र शुक्ला (महामंत्री), विशिष्ट नारायण तिवारी (कार्यकारिणी सदस्य), सुरेश यादव (प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ) तथा विजय मिश्रा (उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे।
समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने की तथा संचालन मंडल अध्यक्ष उमेश बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही गुलाब की पंखुड़ियों और गुलाल लगाकर सभी अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में होली का उल्लासपूर्ण माहौल बना रहा।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कर्मचारियों के बीच भाईचारा और एकता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनहित में किए गए कार्यों के बल पर सरकार का ध्यान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकर्षित हुआ है। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि मृतक संवर्ग को समाप्त कर पुनः जीवित करते हुए नई नियुक्तियां शुरू की जाएंगी। इस संबंध में सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों में समसुल आरफीन, विपिन श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद, श्रीकांत पांडे, सीताराम, अशोक सिंह, दीपेंद्र श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, राजेश्वर पांडेय, जयराज सिंह, एस.डी. मिश्र, अवध नारायण पांडेय, सुधीर कुमार, बाला सरकार, देवी शंकर श्रीवास्तव, बी.एन. यादव, शेखर भट्ट, कुतुबुद्दीन, सोती सोनकर, सिद्धनाथ झा, शिवकुमार तिवारी, प्रमोद कुमार, पारसनाथ, विजय मिश्रा, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, श्याम सुंदर यादव, मंगरु प्रसाद, श्रवण कुमार, मोहनलाल, प्रभुनाथ महतो, रविंद्र उपाध्याय, नूरुल हसन, जीउत राम, जवाहर यादव और परशुराम सहित कई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा निर्भय नारायण सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, रामबदन यादव, अनुरुद्ध पांडेय, कृष्ण कुमार, चंद्रशेखर यादव, हरिश्चंद्र, सविता पाल, रामदेव यादव, संतोष शर्मा, अरविंद जायसवाल, दीना यादव, बाबूलाल मौर्य, बच्चे लाल, राकेश राय, विजय श्रीवास्तव, प्रवीण वर्मा, मनोज कुमार, राकेश सिंह, संजय सोनकर, पारस और विजय यादव समेत अनेक पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में सभी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।









