Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » होली के हुड़दंग में बुजुर्ग की मौत: सिन्धोरा पुलिस ने चार आरोपी दबोचे, लाठियां बरामद

होली के हुड़दंग में बुजुर्ग की मौत: सिन्धोरा पुलिस ने चार आरोपी दबोचे, लाठियां बरामद

Share this post:

 

वाराणसी, 6 मार्च। होली के दिन डीजे पर अशोभनीय गीत बजाकर नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट के बाद घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में थाना सिन्धोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो लाठियां भी बरामद की हैं।

पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार थाना सिन्धोरा क्षेत्र के ग्राम बूँची में होली के दिन डीजे पर अशोभनीय गाने बजाकर नाचने को लेकर विवाद हो गया था। वादी पक्ष द्वारा इसका विरोध किए जाने पर आरोपियों ने आक्रोशित होकर वादी के परिजनों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान वादी के बाबा त्रिलोकी राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायल त्रिलोकी राम को तत्काल उपचार के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, वाराणसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 5 मार्च 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद मृतक के पौत्र की तहरीर पर थाना सिन्धोरा में मुकदमा संख्या 042/2026 धारा 3(5), 191(2), 115(2), 351(2), 352, 333, 117(2) व 105 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए चार वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नरमू पुत्र बेचन (45 वर्ष), मुन्नालाल पुत्र बेचन (35 वर्ष), राज पुत्र मुन्नालाल (19 वर्ष) निवासी ग्राम बूँची तथा हरिगोविन्द पुत्र रामकिशोर (30 वर्ष) निवासी ग्राम रामनगर, थाना सिन्धोरा, जनपद वाराणसी शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लाठियां भी बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नरमू के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2017 में थाना फूलपुर में धारा 336, 504, 506 तथा वर्ष 2021 में थाना सिन्धोरा में धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमे पंजीकृत हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x