वाराणसी। हिमालय परिवार द्वारा आयोजित की जा रही सिंधु दर्शन कुंभ यात्रा 2026 को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को काशी प्रांत के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक लहरतारा स्थित एक सभागार में आयोजित की गई।बैठक में डॉ. इंद्रेश कुमार, संस्थापक हिमालय परिवार एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आगामी संयुक्त प्रांतीय प्रवास को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित वृहद कार्यक्रमों तथा सिंधु दर्शन कुंभ यात्रा के बहुप्रतीक्षित आयोजन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु एक ठोस रणनीति तैयार कर उसके अनुरूप सांगठनिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता अविनाश उपाध्याय ने की, जबकि संगठनात्मक विषयों को प्रांत महामंत्री शिवेंद्र कुमार ने विस्तार से रखा। उन्होंने सिंधु दर्शन कुंभ यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। बैठक के अंत में मासिक कार्यकारिणी बैठक भी सम्पन्न हुई। इस अवसर पर काशी प्रांत के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रांत संरक्षक दिनेश सिंह, प्रांत मंत्री कर्मवीर सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. सरदार सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. राजन सिंह, प्रांत प्रचार प्रमुख गणेश रावत, प्रांत सह मंत्री राम कुमार गुप्ता, प्रांत मंत्री प्रवीण ठाकुर, जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, वाराणसी महानगर अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, मिर्जापुर से अमरनाथ, जिला महामंत्री आरनव दुबे, महानगर महामंत्री शक्ति सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक में सभी ने एकजुट होकर सिंधु दर्शन कुंभ यात्रा 2026 को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।









