Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » स्वर्णकार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 8 मार्च को, सात जोड़े लेंगे सात फेरे

स्वर्णकार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 8 मार्च को, सात जोड़े लेंगे सात फेरे

Share this post:

 

वाराणसी। स्वर्णकार समाज की राष्ट्रीय संस्था स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान, वाराणसी के तत्वावधान में 8 मार्च 2026 को नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम् लॉन में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में समाज के सात जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज और पारंपरिक मांगलिक विधानों के साथ संपन्न कराया जाएगा।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि विवाह से पूर्व पंजीकृत सातों दूल्हों की सामूहिक बारात उन्नति रेजीडेंसी, मैदागिन पेट्रोल पंप के सामने से सुबह 10 बजे निकलेगी। यह बारात मध्यमेश्वर, दारानगर, डीएवी कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज और ईश्वरगंगी मार्ग से होते हुए नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम् लॉन पहुंचेगी। वहां कन्या पक्ष की महिलाओं द्वारा पारंपरिक परछन की रस्म के बाद सुसज्जित मंच पर सभी जोड़ों की जयमाल संपन्न कराई जाएगी।

इसके उपरांत समाज के वरिष्ठ जनों और उपस्थित अतिथियों के आशीर्वाद के बीच एक ही विवाह मंडप में सभी जोड़ों का वैदिक विधि-विधान से परिणय संस्कार कराया जाएगा। संस्थान की ओर से नवदंपतियों को आशीर्वाद स्वरूप उनके वैवाहिक जीवन के लिए आवश्यक गृहस्थी का सामान भी समान रूप से प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन के लिए लोकतंत्र सेनानी व पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी, राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रदीप वर्मा, उत्तर प्रदेश के हाटा विधायक मोहन वर्मा, बिहार के औरंगाबाद से विधान परिषद सदस्य जीवन लाल तथा जौनपुर से नन्हे लाल वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति की स्वीकृति दी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और हरियाणा समेत विभिन्न प्रदेशों से संस्थान के पदाधिकारी व समाजसेवी भी सम्मेलन में शामिल होंगे।

इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय संस्थापक इंजीनियर योगेंद्र कुमार, राष्ट्रीय संयोजक व सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष रवि सर्राफ, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ, जिलाध्यक्ष किशोर सेठ, सम्मेलन संयोजक कमल कुमार सिंह, अरुण सोनी, सम्मेलन संरक्षक विष्णु दयाल, दीपक कुमार सेठ, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, महिला जिलाध्यक्ष बेबी सेठ, महिला नगर अध्यक्ष सुनिति सिंह तथा अनिल सेठ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x