वाराणसी। स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा रविवार को गोलघर स्थित काशी पत्रकार संघ के “गर्दे सभागार” में भव्य पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी रहे, जिनकी उपस्थिति में नवगठित टीम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
समारोह का शुभारंभ ‘इवेंट प्लानर’ के नीरज सेठ की टीम द्वारा प्रस्तुत आकर्षक गणेश वंदना से हुआ। अतिथियों का स्वागत निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित मंचासीन संरक्षकगण का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नीलकंठ तिवारी ने नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा”, महामंत्री राजू वर्मा एवं कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर मनोनयन पत्र एवं बैज प्रदान किए गए। अध्यक्षीय संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा” ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी “बाबा कालभैरव जी की स्वर्ण-रजत प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा” को ऐतिहासिक स्वरूप देने के साथ-साथ स्वर्णकार समाज के प्रत्येक परिवार को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही “काशी के कोतवाल” स्मारिका का प्रकाशन भी प्रस्तावित है। अपने संबोधन में डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि किसी भी पद पर आसीन होने के बाद व्यक्ति की जिम्मेदारी केवल संगठन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि समाज, प्रदेश और राष्ट्र के प्रति भी उसका दायित्व बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी बनने के बाद व्यक्ति को अपने निजी सुखों के साथ समझौता करना पड़ता है और सभी को समान जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा सलाहकार सदस्यों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए।
इसके साथ ही सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों ने भी सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने संगीतमय प्रस्तुति दी तथा गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया गया। समारोह में गंगाराम, विनोद कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ “बच्चू”, कमल कुमार सिंह एवं घनश्याम सेठ “बच्चा”,मुरली मनोहर सिंह, डॉ. कैलाश सिंह विकास, अशोक वर्मा, रविशंकर सिंह, एडवोकेट दुर्गा प्रसाद सेठ, ईश्वर दयाल सिंह सेठ, अनुज गौतम बंटी, सत्यप्रकाश सेठ, श्याम कुमार सर्राफ, सत्यनारायण सेठ, सतीश कुमार सिंह, विक्रम सिंह, अमित सोनी मंटू, जनार्दन वर्मा, एडवोकेट सुरेंद्र सेठ, अवधेश सेठ, प्रताप सिंह, संदीप सेठ, रूपा गौतम, सुनिति सिंह, दिव्या सिंह, सुनंदा सेठ, ईशा सेठ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद एवं सलाहकार सदस्य किशोर कुमार सेठ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अनुज गौतम ने किया।









