Follow us on

Home » समसामयिक » सोने-चांदी में लौटी रौनक, गिरावट के बाद बाजार में फिर चमक, सोना 5% और चांदी 9% उछली

सोने-चांदी में लौटी रौनक, गिरावट के बाद बाजार में फिर चमक, सोना 5% और चांदी 9% उछली

Share this post:

 

लगातार कई दिनों तक गिरावट के दबाव में रहने के बाद मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई।

मंगलवार दोपहर 12 बजे तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना करीब 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,51,293 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं चांदी में और भी तेज उछाल देखने को मिला और यह 9 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,57,524 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

उधर, हाजिर बाजार की बात करें तो यहां भी कीमतों में मजबूती बनी रही। सोना लगभग 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती रही।

हालांकि बीते कई दिनों से जारी गिरावट के बाद आई इस तेजी से बाजार में कुछ सकारात्मक संकेत जरूर मिले हैं, लेकिन निवेशकों में अभी भी पूरी तरह भरोसा नहीं बन पाया है। वैश्विक बाजारों की अनिश्चितता, ब्याज दरों को लेकर अटकलें और डॉलर की चाल जैसे कारकों के चलते निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा तेजी को लेकर जल्दबाजी में निवेश का फैसला करने के बजाय एक्सपर्ट की सलाह लेना ज्यादा सुरक्षित रहेगा। निवेशक फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आगे के रुख का इंतजार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x