वाराणसी। सेवापुरी क्षेत्र के होनहार छात्र पुनीत कुमार सिंह ने इतिहास विषय से UGC NET परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, सतत संघर्ष और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का सशक्त प्रमाण है।
छात्र जीवन के दौरान पुनीत सिंह सक्रिय रूप से छात्र राजनीति और समाजसेवा से जुड़े रहे। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी समान रूप से निभाया और गरीबों, वंचितों तथा मजलूमों की आवाज़ बनकर उनके हक़ की लड़ाई लड़ी। सामाजिक संघर्षों और जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा के मार्ग को कभी नहीं छोड़ा और आज उसी निरंतर साधना का परिणाम उनकी यह ऐतिहासिक सफलता के रूप में सामने आया है।
अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पुनीत सिंह ने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन, बड़े भाई-बहनों के सहयोग तथा संघर्ष के दिनों में साथ देने वाले अपने मित्रों और साथियों को दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी के विश्वास और समर्थन के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था।

पुनीत सिंह की इस सफलता से सेवापुरी क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









