वाराणसी। जलसंस्थान कर्मचारी महासंघ द्वारा संघ कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी किसी भी संगठन की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को निरंतर मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अवधेश नारायण चतुर्वेदी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कर्मचारियों से संगठन को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। संघ के संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अभिनंदन किया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, उत्तर प्रदेश जल संस्थान कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित महामंत्री प्रवीण वर्मा, उपाध्यक्ष आलोक भट्टाचार्य, संयुक्त मंत्री आशीष त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीस चंद्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, चंद्र प्रकाश साहनी, वंशीधर तिवारी, हरगोविंद लाल, धन्नू यादव, मणिभूषण शुक्ला, शमसुद्दीन अंसारी एवं शेष नारायण सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी वक्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प दोहराया तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।









