Follow us on

Home » Uncategorized » सुबह की देश राज्यों से बड़ी ख़बर 14- मार्च – शनिवार

सुबह की देश राज्यों से बड़ी ख़बर 14- मार्च – शनिवार

Share this post:

 

 

 

*1* पीएम बोले-कांग्रेस ने लगातार असम से झूठ बोला, किसानों को विदेशों पर निर्भर रखा; दौरे के पहले दिन ₹24,250 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास

 

*2* ‘अफवाह फैला रही कांग्रेस’; पीएम ने असम दौरे पर पंडित नेहरू का जिक्र कर नीतियों पर बोला हमला

 

*3* कांग्रेस वाले कहते थे कि आज भले ही पैसे दिए जा रहे हैं, लेकिन चुनाव के बाद पैसे सरकार को वापस करने पड़ेंगे। ये झूठ बोलने में एक्सपर्ट हैं। किसानों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया, लेकिन आज ये साबित हो चुका है कि ये योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा का पर्याय बन चुका है

 

*4* पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध से बने संकटों के बीच भी कांग्रेस अफवाहें फैलाने और दुष्प्रचार करने में जुटी है। उन्होंने विपक्षी दल को नसीहत भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के दिन लाल किले से पंडित नेहरू जी ने जो भाषण दिए हैं, उसे एक बार फिर सुनना चाहिए। उन्होंने भारत में महंगाई बढ़ने के पीछे को लेकर उत्तर और दक्षिण कोरिया की लड़ाई को कारण बताने को लेकर भी कटाक्ष किया

 

*5* पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार आज खत्म हो गया। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 22वीं किस्त जारी कर दी है जिसका लाभ करोड़ों किसानों को दिया गया। पीएम मोदी ने डीबीटी के माध्यम से 22वीं किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की।

 

*6* पीएम मोदी आज कोलकाता में करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन, ममता सरकार पर करेंगे राजनीतिक प्रहार

 

*7* सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, LPG चिंता का विषय, रोजाना 75.7 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, ईरान जंग से पहले 55.7 लाख होते थे

 

*8* ‘अफवाहों पर ध्यान न दें, न पैनिक करें,’ LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार ने देशवासियों से की अपील

 

*9* LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी, वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस

 

*10* देश में डेटा सेंटरों की बिजली मांग 800% बढ़ेगी, 2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की जरूरत होगी, AI-डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ना कारण

 

*11* एअर इंडिया के बाद इंडिगो की भी टिकटें महंगी, घरेलू उड़ानों पर ₹425 और इंटरनेशनल पर ₹2300 तक एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा, वजह- जेट फ्यूल महंगा

 

*12* बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा का दावा- मिल रहा व्यापक जनसमर्थन; ब्रिगेड मैदान में ऐतिहासिक होगी PM की रैली

 

*13* देश के 50% ट्रैक 130 किमी प्रति घंटे के लिए है तैयार, रेल मंत्री ने राज्यसभा में प्रश्नकाल में बताया, लगभग 80 प्रतिशत रेलवे ट्रैक को 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए अपग्रेड किया जा चुका है। जबकि करीब 50 प्रतिशत ट्रैक को 130 किमी प्रति घंटे की गति के लिए उन्नत किया गया है। रेलमंत्री ने कहा, देशभर के रेल नेटवर्क पर करीब 25 हजार ट्रेनें प्रतिदिन चलती है

 

*14* ईरान दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज से गुजरने देगा, कल ही ईरानी राजदूत बोले थे- भारत हमारा दोस्त, इसलिए सुरक्षित रास्ता देंगे

 

*15* छह घंटे से कम सोते हैं 46% भारतीय, देश में बढ़ रहीं नींद से जुड़ी बीमारियां; विशेषज्ञों ने चेताया, विशेषज्ञों के मुताबिक इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें मोबाइल और लैपटॉप का अत्यधिक उपयोग, देर रात तक सोशल मीडिया चलाना, अनियमित दिनचर्या, पढ़ाई और काम का दबाव प्रमुख हैं।

 

*16* पणजी निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 30 में से 27 सीटें जीतकर दिखाया दम; विपक्ष लगभग साफ

 

*17* ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम; अमेरिका ने जारी की ‘मोस्ट वॉन्टेड’ लिस्ट

 

*18* ईरान की घेराबंदी तेज: अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में भेजे 2500 मरीन सैनिक और घातक बी-2 बमवर्षक विमान

*19* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जी7 देशों के नेताओं के साथ एक वर्चुअल बैठक में यह दावा किया है कि ईरान ‘लगभग आत्मसमर्पण करने वाला है’। यह जानकारी एक्सियोस द्वारा शुक्रवार को जी7 देशों के तीन अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित की गई है, जिन्हें इस बातचीत के बारे में जानकारी दी गई थीl

*20* ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बारे में रिपोर्ट है कि वह एयर स्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल होने के बाद कोमा में हैं और उनका एक पैर काटना पड़ा है। ब्रिटिश अखबार द सन के अनुसार उनका इलाज तेहरान के सीना विश्वविद्यालय अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी हैl

*21* अमेरिका-इजरायल के खिलाफ ईरान की मदद कर रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, ट्रंप ने जताया शकl

*22* आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, कई मैदानी राज्यों में आंधी और वज्रपात के आसार l

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x