Follow us on

Home » Uncategorized » सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.., 19 – फरवरी – गुरुवार

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.., 19 – फरवरी – गुरुवार

Share this post:

 

*1* इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में आज पीएम मोदी स्पीच देंगे, इसमें 20+ देशों के प्रमुख, 500 से ज्यादा AI लीडर शामिल होंगे।

*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का बृहस्पतिवार सुबह 9:40 बजे उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सुबह 9:15 बजे सम्मेलन में शामिल होने आए 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों व शासन प्रमुखों का स्वागत करेंगे।

*3* भारत-अमेरिका के बीच Google बिछाएगी समुद्री केबल, तीन करोड़ डॉलर के ‘AI साइंस चैलेंज’ का ऐलान।

*4* गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, पहले चीनी रोबोट, फिर ड्रोन को अपना बताया; कांग्रेस बोली- सरकार ने देश की इमेज खराब की।

*5* DGCA का सुझाव- हंगामा करने वाले यात्रियों पर बैन लगाएं, विमान में स्मोकिंग करने, शराब पीने और इमरजेंसी गेट खोलने पर भी सख्त एक्शन लें।

*6* मणिशंकर अय्यर फिर बोले- मैं गांधियन-राजीवियन हूं, राहुलियन नहीं, वे राजनीतिक जीवन में मुझसे बहुत दूर; इंदिरा ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र को तानाशाही में बदला।

*7* असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में राज्य भाजपा इकाई को जीत की हैट्रिक के लिए संघ ने सलाह दी है। संघ ने घुसपैठ-जनसांख्यिकीय बदलाव ठीक पर विकास पर करने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है।

*8* राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव, 10 राज्यों में खाली हो रहीं सीटें, BJP का पलड़ा भारी।

*9* ममता सरकार बोली- ED केंद्र का हथियार, एजेंसी ने कहा- हमें बंगाल में धमकाया; SC बोला- हम तय करेंगे कौन हथियार और किसे धमकाया गया।

*10* रोहित पवार ने एविएशन मिनिस्टर को हटाने की मांग की, बोले- नायडू VSR के मालिकों के करीबी, अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में कंपनी को बचा रहे।

*11* बारामती विमान हादसा: जय पवार बोले- आसानी से नष्ट नहीं होते ब्लैक बॉक्स, जनता को पूरी सच्चाई जानने का अधिकार।

*12* राजस्थान- ट्रेनों के AC कोच में बिक रही शराब, लंच-डिनर की तरह एडवांस ऑर्डर, सीट पर सप्लाई, भास्कर के कैमरे में बेनकाब हुए चेहरे।

*13* सीकर सफाईकर्मी पिता की चिंता देख पूरा शहर बना परिवार, दो बेटियों के कन्यादान की जिम्मेदारी ली, भव्य शादी के लिए 5 हजार कार्ड बांटे, अयोध्या से बुलाए महंत।

*14* पंजाबी NRI दूल्हे की शादी में नोटों की बारिश, दावा- दूल्हा-दुल्हन पर ₹8 करोड़ उड़ाए गए; DJ वाला बोला- डॉलर समेत ₹3 लाख उठाए।

*15* चांद के दीदार के बाद बृहस्पतिवार से मुकद्दस महीना यानी रमजान की शुरुआत हो गई है। जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद, बंगला वाली मस्जिद, आमिर मस्जिद समेत अन्य मस्जिदें नूर से रोशन हो गई है। मीना बाजार, चांदनी चौक, चितली कबर और दरियागंज जैसे बाजारों में रौनकें बढ़ गई हैं।

*16* अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार: रिपोर्ट।

*17* भारत ने बंद नहीं किया रूसी तेल खरीदना, अमेरिका के दावे पर रूस ने दिया जवाब; शांति और ऊर्जा पर जोर।

*18* ‘बांग्लादेश को सभी धर्मों के लिए बनाएंगे सुरक्षित’, प्रधानमंत्री तारिक का देश के नाम पहला बड़ा संदेश।

*19* वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय से 65 से 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। इस दौरान घरेलू तेल कंपनियों ने ग्राहकों को महंगा पेट्रोल और डीजल बेचकर भारी मुनाफा कमाया है। तीन प्रमुख सरकारी कंपनियों को चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में 23,743 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो एक साल पहले की समान अवधि के 10,545 करोड़ रुपये की तुलना में दोगुना से भी ज्यादा है।

*20* उत्तर-पश्चिम भारत में बिगड़ा मौसम, पहाड़ों पर हिमपात-मैदान में बारिश; अगले दो दिनों तक बरसात के आसार।

*21* पाकिस्तान टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; साहिबजादा फरहान का शतक, उस्मान तारिक को 4 विकेट।

*22* भारत ने लगातार चौथा मैच जीता, नीदरलैंड को 17 रन से हराया; दुबे की वर्ल्डकप में पहली फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x